Ayushman Bharat Yojana: भारत सरकार देश में गरीब लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत योजना नामक एक शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत केंद्र सरकार देश के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है।
देश में करोड़ों गरीब लोगों के पास बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। ये लोग आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपना ठीक जगह इलाज भी नहीं करा पाते हैं। कई बार ठीक इलाज न मिल पाने की वजह से इनमें से कई लोगों की जान तक चली जाती है। यह देश की बहुत बड़ी समस्या है। इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना का संचालन कर रही है। आयुष्मान भारत योजना को पीएम जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है।