फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: क्या आप जानते हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने पर क्या लाभ मिलता है? यहां जानें

Thu, 20 Jun 2024 02:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड के फायदे। - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Benefits: सरकार कई ऐसी योजनाएं देश में चला रही है जिससे गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। शहरी इलाके हों या फिर ग्रामीण इलाके हर जगह पर लोगों को इन लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। यही नहीं राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों अलग-अलग योजनाओं का संचालन करते हैं। जैसे- केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना चलाती है जिसके जरिए एक बड़ी संख्या में लोगों को लाभ दिया जा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं आयुष्मान योजना क्या है और इस योजना से जुड़ने पर लाभार्थियों को क्या लाभ मिलता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस आयुष्मान योजना के बारे में। आप आगे इस योजना के बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड के फायदे। - फोटो : Amar Ujala
क्या है योजना?
  • आयुष्मान भारत योजना एक स्वास्थ्य योजना है जिसे केंद्र सरकार गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए चलाती है। इस योजना का मुख्य उद्धेश्य पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ देना है, जिसमें लाभार्थियों के पैसे खर्च नहीं होते बल्कि, सरकार मुफ्त इलाज का लाभ देती है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड के फायदे। - फोटो : Istock
क्या लाभ मिलता है?
  • जब आप आयुष्मान योजना से जुड़ते हैं तो सबसे पहले आवेदनकर्ता का आयुष्मान कार्ड बनता है। इसके बाद इसी कार्ड से कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज का लाभ ले सकता है।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड के फायदे। - फोटो : istock
क्या आप पात्र हैं?

पात्रता चेक करने के लिए आप पात्रता सूची देख सकते हैं क्योंकि इस सूची में जो कैटेगरी दी है, वे लोग योजना के लिए पात्र हैं...
  • अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • आप ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं
  • वहीं, अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • अगर आप निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड के फायदे। - फोटो : istock
पात्र लोग ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
  • जो लोग योजना के लिए पात्र हैं वे आवेदन के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जा सकते हैं और यहां जाकर उन्हें संबंधित अधिकारी से मिलना होता है
  • अधिकारी को अपने दस्तावेज दें जिन्हें वेरिफाई किया जाता है और आपकी पात्रता भी चेक होती है
  • आखिर में जब सब कुछ ठीक पाया जाता है तो आपका आयुष्मान कार्ड बना दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें