फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना के तहत आपको मिलती हैं ये विशेष सुविधाएं, जानें डिटेल्स

Tue, 02 Aug 2022 11:39 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना - फोटो : अमर उजाला
Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2018 में की थी। इस योजना का उद्देश्य देश के गरीब और कमजोर तबकों तक बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाना है। आज भी देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं। देश की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत भारत सरकार देश में बड़े पैमाने पर लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर के अंतर्गत जोड़ना चाहती है। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। देश भर में बड़े पैमाने पर लोग इस योजना में आवेदन कर रहे हैं। इस स्कीम के अंतर्गत आपका एक गोल्डन कार्ड बनता है। इस कार्ड की मदद से आप केंद्र सरकार द्वारा सुनिश्चित किए गए अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की लिस्ट में जिन लोगों का नाम है। उनको सर्जरी, चिकित्सा, दवाओं की लागत, इसके अलावा 1350 मेडिकल पैकेज की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
इस योजना के अंतर्गत आप सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना इलाज करवा सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना का लाभ पाकर देश के गरीब परिवार आसानी से अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana Benefits - फोटो : Istock
भारत सरकार की इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर विजिट करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
हालांकि, योजना में आवेदन करने से पहले आपको अपनी पात्रता की जांच करनी होगी। पात्रता की जांच आप आयुष्मान भारत योजना की वेबसाइट और नजदीकी जन सेवा केंद्र पर विजिट करके चेक कर सकते हैं। इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपके पास परिवार के सभी लोगों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र का होना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें