फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: आयुष्मान कार्ड से कितने रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं आप? यहां जानें

Sat, 28 Dec 2024 03:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। अगर आप भी पात्र हैं तो आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड से कहां मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Benefits in Hindi: क्या आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं? अगर हां तो आपको योजना के अंतर्गत सब्सिडी, आर्थिक लाभ या किसी चीज का लाभ दिया जाता होगा? दरअसल, मौजूदा समय में कई तरह की ऐसी योजनाएं चल रही हैं जिनमें किसी तरह का आर्थिक लाभ तो नहीं दिया जाता, लेकिन किसी अन्य तरह का लाभ देने का प्रावधान है। जैसे, आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए। इस योजना में किसी तरह की आर्थिक मदद नहीं दी जाती, लेकिन लाभार्थी का पहले आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है और फिर इस कार्ड से कार्ड धारक मुफ्त इलाज करवा सकता है।

अगर आप भी पात्र हैं तो आयुष्मान कार्ड बनवाकर लाभ ले सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कार्ड धारक को कितने रुपये का कवर दिया जाता है यानी आयुष्मान कार्ड से कितने रूपये तक का मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड से कहां मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
पहले जान लें पात्रता के बारे में

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत हर किसी का आयुष्मान कार्ड नहीं बनता बल्कि, जो लोग पात्र होते हैं सिर्फ उनका ही बनता है। जो लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं उनमें ये लोग शामिल हैं जो...
  • आदिवासी हैं या फिर निराश्रित हैं
  • जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग हैं
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड से कहां मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर कोई व्यक्ति दिव्यांग है या उसके परिवार में ऐसा कोई व्यक्ति है
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं आदि।

4 of 5
आधार कार्ड से कहां मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
पात्र हैं तो इन तरीकों से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-
  • अगर आप पात्र हैं तो आप अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर ऑफलाइन तरीके से आवेदन करके आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड बनवाने का एक और तरीका है और वो है योजना की आधिकारिक वेबसाइट beneficiary.nha.gov.in पर जाकर आवेदन करके आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड से कहां मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock
कितने रुपये का करवा सकते हैं मुफ्त इलाज
  • अगर आपका भी आयुष्मान कार्ड बन चुका है या आप बनवा रहे हैं तो जान लें कि सरकार आपको 5 लाख रुपये का कवर देती है। इसका मतलब है कि आप 5 लाख रुपये का इलाज सूचीबद्ध (वे अस्पताल जो इस योजना में पंजीकृत हैं) अस्पतालों में करवा सकते हैं। साथ ही ये भी जान लें कि आपको हर साल 5 लाख रुपये के मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें