फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे: क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड या नहीं? हर एक सवाल का जवाब यहां जानें

Wed, 23 Sep 2026 01:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयुष्मान भारत योजना को शुरू हुए 8 साल पूरे हो गए हैं। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। जो लोग इस योजना के लिए पात्र हैं, वे आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन
1 of 7
आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे हुए। - फोटो : Amar Ujala AI
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को 23 सितंबर 2018 को शुरू किया गया था। ऐसे में आज यानी 23 सितंबर 2026 बुधवार को इस योजना के आठ साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर सरकार के मुताबिक, अब तक 60 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को सालाना 5 लाख रुपए का हेल्थ कवर मिल रहा है।

इस योजना के 8 साल पूरे होने के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट भी किया। चलिए जानते हैं पीएम मोदी ने क्या कहा और साथ ही जानेंगे कि आखिर इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड किन लोगों के बन सकते हैं और किन लोगों के नहीं। आप आगे आयुष्मान भारत योजना के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आयुष्मान योजना के 8 साल पूरे होने पर क्या बोले मोदी?
  • आयुष्मान भारत योजना के सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया
  • इसमें पीएम ने लिखा कि, '8 साल पहले, आयुष्मान भारत की शुरुआत इस सोच के साथ की गई थी कि हर भारतीय को बेहतरीन और किफायती हेल्थकेयर मिल सके। आज 60 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को सालाना 5 लाख रुपए का हेल्थ कवर मिल रहा है, जिससे यह दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम बन गई है।'
विज्ञापन

3 of 7
आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे हुए। - फोटो : Amar Ujala AI
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है?
  • यह सवाल सबसे ज्यादा लोगों के मन में रहता है कि आखिर उनका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं?
  • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की मूल योजना में लाभार्थियों की पहचान सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना यानी SECC 2011 में तय वंचना और पेशागत मानदंडों के आधार पर की जाती है
  • इसके अलावा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपनी लागत पर लाभार्थियों का दायरा बढ़ाने की भी अनुमति है
  • इसलिए केवल अपनी आय या सामान्य पहचान के आधार पर यह तय नहीं किया जा सकता कि व्यक्ति योजना के लिए पात्र है या नहीं। बल्कि, पात्रता की आधिकारिक जांच करना जरूरी है

4 of 7
आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे हुए। - फोटो : AI Generated
कैसे चेक करें आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं?
  • इसके लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाएं
  • फिर यहां पर 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें
  • फिर आप जान सकते हैं कि आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं
विज्ञापन

5 of 7
आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे हुए। - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं, ऑफलाइन कैसे चेक करें?
  • अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आप अपनी पात्रता ऑफलाइन भी चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है
  • यहां पर आपकी पात्रता चेक हो जाती है और आप जान सकते हैं कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं
विज्ञापन

6 of 7
आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे हुए। - फोटो : Amar Ujala
70 साल या उससे ज्यादा उम्र वालों के लिए क्या नियम है?
  • सितंबर 2024 में सरकार ने ये फैसला लिया था कि जिस व्यक्ति की उम्र 70 साल या उससे अधिक है, उसका आयुष्मान कार्ड और बिना किसी पात्रता के बनेगा यानी सिर्फ उम्र ही पात्रता होगी
  • सरकार के अनुसार, इस विस्तार से करीब 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिलने का अनुमान है
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे हुए। - फोटो : Adobe stock
आयुष्मान कार्ड से कितना इलाज मिलता है?
  • आयुष्मान कार्ड से आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है
  • आप सूचीबद्ध अस्पताल में जाकर मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें