Ayushman Card Alert: हमारे देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी नजर आती है, जिन्हें असल में मदद की जरूरत होती है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं आदि। केंद्र और राज्य सरकारें दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चलाते हैं। इनमें आर्थिक मदद देने से लेकर, शिक्षा, राशन, रोजगार और पेंशन जैसी अन्य योजनाएं शामिल होती हैं। ऐसी ही एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना', जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक 5 लाख रुपये तक का अपना मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। लेकिन अगर आपने अब तक कार्ड नहीं बनवाया है, और अब आप इस योजना से जुड़ने जा रहे हैं। तो पंजीकरण के समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है, वरना आपका आवेदन रद्द भी हो सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इन गलतियों के बारे में जान सकते हैं...