फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: कौन कर सकता है आवेदन, कौन नहीं और क्या मिलते हैं लाभ, आसान शब्दों में यहां जानें सबकुछ

Wed, 24 Aug 2022 12:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana: हमारे देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनका उद्धेश्य गरीब वर्ग को लाभ पहुंचाना है। इन योजनाओं को केंद्र व राज्य सरकारें दोनों अपने-अपने स्तर पर चलाती हैं। स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा, सस्ता राशन, पेंशन, बीमा जैसी कई तरह की योजनाएं देश में चल रही हैं। इसी तरह आयुष्मान भारत योजना के जरिए भी लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही है। दरअसल, इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर कार्डधारक 5 लाख रुपये तक का अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस आयुष्मान कार्ड को बनवाना चाहते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि क्या आपका ये कार्ड बन सकता है या नहीं। तो चलिए आपको इस योजना के बारे में विस्तार से और पात्रता आदि के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं - फोटो : Istock
योजना के बारे में जानें
  • बात अगर इस योजना की करें, तो इसका नाम आयुष्मान भारत योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के कार्ड बनाए जाते हैं ओर फिर इस कार्ड के जरिए लिस्ट में शामिल अस्पतालों में आप 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं - फोटो : istock
योजना के लिए क्या है पात्रता?
  1. अगर आपका मकान कच्चा है
  2. आपके परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
  3. आप अगर भूमिहीन व्यक्ति है
  4. अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  5. अगर आप दिहाड़ी मजदूर हैं
  6. अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  7. आप निराश्रित या आदिवासी हैं आदि तो आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं - फोटो : istock
आवेदन का ये है तरीका
  • आप अगर पात्र हैं, तो आप इस आयुष्मान भारत योजना के लिए ऑनलाइन तरीके से या फिर अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं - फोटो : istock
इन दस्तावेजों को ले जाना न भूलें:-

आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करते समय आपके पास...
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड और एक मोबाइल नंबर होना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें