e-Shram Card Fraud: राज्य और केंद्र सरकार द्वारा कई तरह की योजनाओं का संचालन किया जाता है। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बीमा और आर्थिक लाभ देने जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। इसी कड़ी में देश के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों के लिए ई-श्रम कार्ड योजना चल रही है। इस योजना का संचालन श्रम मंत्रालय के जरिए किया जाता है। इसमें जो कामगार असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं और जो पात्र होते हैं उनका ई-श्रम कार्ड बनाया जाता है। इसके लिए आपको आवेदन करना होता है, लेकिन अगर आप योजना के लिए पंजीकरण करवा रहे हैं। तो आपके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है, वरना आप ठगी के भी शिकार हो सकते हैं। दरअसल, जालसाज लोगों को इस योजना की आड़ में ठगने का काम कर रहे हैं। इसलिए आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं कि आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...