How to Download Ayushman Card: जो लोग गरीब वर्ग के हैं या जो लोग असल में जरूरतमंद हैं। उनके लिए सरकार की तरफ से कई तरह के कार्यक्रम और योजनाएं चलाई जाती हैं। इनका उद्धेश्य लोगों तक मदद पहुंचाना होता है। ठीक ऐसे ही सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना को चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाती है, जिसके लिए आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है और इस पर 5 लाख रुपये का बीमा किया जाता है। ऐसे में आाप 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि आपको इस कार्ड को लेने के लिए किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ते, बल्कि सरकार ने ये सुविधा दी है कि आप इसे घर बैठे ही डाउनलोड कर सकते हैं? तो चलिए जानते हैं कि आखिर आप इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...