Why 100 Percent Phone Brightness is Bad: आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन हम सब के जीवन का एक अभिन्न अंग बन चुका है। अक्सर ये देखने को मिलता है कि लोग धूप में स्क्रीन को साफ देखने के लिए या फिर रील्स और वीडियो देखते समय अपने फोन की ब्राइटनेस को पूरे 100% पर सेट कर देते हैं। कई लोग तो घर के अंदर या रात के अंधेरे में भी फुल ब्राइटनेस पर ही फोन चलाना पसंद करते हैं।
आमतौर पर लोगों को लगता है कि इससे स्क्रीन ज्यादा साफ दिखेगी, लेकिन लगातार 100% ब्राइटनेस रखना आपके स्मार्टफोन और आपकी सेहत दोनों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। इतना ही नहीं यह छोटी सी आदत आपके महंगे फोन को समय से पहले बेकार कर सकती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि ऐसा करने से क्या नुकसान हो सकते हैं।