फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CNG Car Tips: सीएनजी कार इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Thu, 19 May 2022 11:47 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
CNG Car Tips - फोटो : Istock
CNG Car Tips: आज जिस तेजी से पेट्रोल और डीजल के दामों में तेजी से वृद्धि हो रही है। ऐसे में लोग इलेक्ट्रिक और सीएनजी कार को खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते बीते सालों में सीएनजी कार की खरीदारी में एक बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। पेट्रोल और डीजल कार की बजाए सीएनजी कार को चलाना ज्यादा कॉस्ट इफेक्टिव है। वहीं पेट्रोल और डीजल कारों की अपेक्षा सीएनजी कार काफी कम प्रदूषण करती है। यही वजह है, जिसके चलते लोग अब सीएनजी कार को खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आज आपको बड़े पैमाने पर सड़कों पर सीएनजी कार दौड़ते हुए दिख जाएगी। अगर आप भी सीएनजी कार का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कुछ बातों को जान लेना चाहिए। इन बातों को जानना बहुत जरूरी है। अगर आप इन बातों को नहीं जानते, तो आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
CNG Car Tips - फोटो : Istock
अगर आप सीएनजी कार का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको उसकी समय समय पर जांच कराते रहना चाहिए। आपको हर तीन साल में उसकी जांच कराना जरूरी। अगर आप नियमित समय पर बिना जांच कराए सीएनजी को भरवाते हैं। इस स्थिति में उसके विस्फोट होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
CNG Car Tips - फोटो : Istock
आपको अपनी कार में हमेशा अथॉराइज्ड जगह से सीएनजी किट लगवानी चाहिए। अथॉराइज्ड सर्विस सेंटर से कार में सीएनजी किट लगवाने पर आपको एक खास तरह का सर्टिफिकेट दिया जाता है। इससे आप देश में किसी भी जगह पर अपनी सीएनजी कार को लेकर जा सकते हैं।

4 of 5
CNG Car Tips - फोटो : Istock
इसके अलावा आपको अपने सीएनजी किट की एक्सपायरी डेट भी समय समय पर चेक करते रहना चाहिए। सरकार के मुताबिक 15 साल से ज्यादा सीएनजी सिलेंडर का उपयोग नहीं करना चाहिए। अगर आप 15 सालों से ज्यादा किसी सिलेंडर का उपयोग कर रहे हैं, तो ऐसा करना खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
CNG Car Tips - फोटो : Istock
अगर आप सीएनजी कार में रिफ्यूलिंग कराने जा रहे हैं। इस स्थिति में आपको रिफ्यूलिंग के वक्त गाड़ी से उतर जाना चाहिए। बीते सालों में सीएनजी रिफ्यूलिंग के वक्त विस्फोट की कई घटनाएं सामने निकलकर आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें