फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Tips: लंबे टूर का बना रहे हैं प्लान, तो सफर करने से पहले कार में जरूर चेक कर लें ये चीजें

Sun, 22 May 2022 12:58 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Auto Tips and Tricks - फोटो : Pixabay
Auto Tips and Tricks: गर्मियों के सीजन में हम में से अधिकतर लोग किसी ट्रिप पर घूमने का प्लान बनाते हैं। ज्यादातर मामलों में लोग किसी टूर पर जाने के लिए अपने साधनों का इस्तेमाल करते हैं। वो अपनी कार के जरिए ही लॉन्ग ट्रिप पर निकल जाते हैं। अगर आप भी अपनी कार से किसी लॉन्ग ट्रिप पर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ जरूरी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन चीजों को आपको अपनी कार में किसी लॉन्ग ट्रिप पर जाने से पहले चेक कर लेना चाहिए। अगर आप इन चीजों को किसी लॉन्ग टूर पर जाने से पहले चेक नहीं करते। इस स्थिति में आपको ट्रिप के दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी लॉन्ग ट्रिप पर अपनी कार के जरिए सफर करने की योजना में हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में - 
विज्ञापन

2 of 5
Auto Tips and Tricks - फोटो : Pixabay
कार से किसी लॉन्ग ट्रिप के लिए सफर करने से पहले आपको उसकी सर्विसिंग जरूर करा लेनी चाहिए। अक्सर लंबे सफर के दौरान जब कार खराब हो जाती है। उस स्थिति में सफर का पूरा मजा खराब हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
Auto Tips and Tricks - फोटो : Pixabay
इसके अलावा आपको सफर के दौरान अपनी गाड़ी के कागज साथ लेकर लेकर चलना चाहिए। अगर आप अपनी गाड़ी के कागज को साथ लेकर नहीं चलते।  ऐसे में आपको सफर के दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको सफर से पहले पॉल्यूशन की एक्सपायर डेट भी चेक करा लेनी चाहिए।

4 of 5
Auto Tips and Tricks - फोटो : Istock
लंबे सफर के लिए निकलने से पहले गाड़ी में फर्स्ट एड किट जरूर रखें। ट्रिप के दौरान अगर दुर्भाग्यवश कोई दुर्घटना होती है। इस स्थिति में फर्स्ट एड किट काफी काम में आती है। ऐसे में फर्स्ट एड किट को अपने साथ जरूर लेकर चलें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Auto Tips and Tricks - फोटो : Istock
अगर आप लंबे सफर के लिए जा रहे हैं। इस स्थिति में आपको अपने साथ एक एक्स्ट्रा टायर जरूर लेकर चलना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो ट्रिप में रुकावट आ सकती है। ऐसे में सफर का पूरा मजा किरकिरा हो जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें