August Bank Holiday List: जुलाई का महीना खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और अगस्त का महीना आने को तैयार है। ऐसे में अगर आपका कोई बैंक से जुड़ा काम बचा हुआ है या आपने अगस्त में बैंक जाकर इसे करने का प्लान किया है, तो आप इस काम को जल्द से जल्द करवा लें। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार अगस्त महीने में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से जारी सूची के मुताबिक, त्योंहारों और साप्ताहिक अवकाश मिलाकर कुल 14 दिन बैंक में कामकाज नहीं होगा। इसलिए जुलाई के बचे हुए दिनों में आप अपने जरूरी काम पूरे करवा सकते हैं या बैंकों की छुट्टी के हिसाब से बैंक से जुड़ा काम अगस्त में प्लान कर सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए अगस्त महीने की छुट्टियों की लिस्ट देखते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...