RBI ATM Interchange Fee Guidelines: आजकल हम सभी जरूरत पड़ने पर नजदीकी एटीएम से कैश निकाल लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बैंकों ने एक महीने में एटीएम से पैसे निकालने की एक तय सीमा निर्धारित की है? अगर आप इस फ्री लिमिट को पार कर जाते हैं, तो बैंक आपसे प्रति ट्रांजैक्शन अतिरिक्त चार्ज वसूलते हैं।
कई बार लोग अनजाने में बार-बार एटीएम से छोटे-छोटे ट्रांजैक्शन करते रहते हैं और खाते से कटने वाले पैसों पर ध्यान नहीं देते। जेब पर पड़ने वाले इस अतिरिक्त बोझ से बचने के लिए आइए बिल्कुल आसान भाषा में समझते हैं एटीएम के फ्री लिमिट और चार्जेज के नियम।