फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद घर में हर बार आ जाती है सीलन और बदबू? तो ये घरेलू उपाय आ सकते हैं काम

Fri, 11 Sep 2026 04:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बारिश के बाद घर की दीवारों, फर्श और अलमारी में नमी बढ़ने से सीलन और बदबू की समस्या हो सकती है। पर आप चाहें तो कुछ बातों का ध्यान रखकर यानी कुछ घरेलू उपाय करके इससे छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
घर की सीलन की समस्या को कैसे दूर करें? - फोटो : Amar Ujala AI
बारिश का मौसम खत्म होने के बाद भी कई घरों में सीलन की समस्या बनी रहती है। जबकि, कई घरों में सीलन आ जाती है और दीवारों पर नमी दिखाई देने लगती है। यही नहीं, कमरों में एक अलग तरह की गंध महसूस होती है और कई बार कपड़े, जूते और फर्नीचर से भी बदबू आने लगती है।

इसकी बड़ी वजह घर के अंदर मौजूद अतिरिक्त नमी हो सकती है। अगर समय रहते नमी को कम नहीं किया जाए, तो फफूंद भी दिखाई दे सकती है। चलिए जानते हैं कैसे इस सीलन और बदबू से आप छुटकारा पा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
घर की सीलन की समस्या को कैसे दूर करें? - फोटो : AI Generated
घर में सीलन-बदबू को कैसे ठीक करें?

खिड़कियां और दरवाजे खोलकर रखें
  • सीलन और बदबू कम करने का सबसे आसान तरीका घर में हवा आती रहे
  • मौसम साफ होने पर खिड़कियां और दरवाजे कुछ समय के लिए खोल दें
  • इससे कमरे में बंद हवा बाहर निकलती है और ताजी हवा अंदर आती है
  • खासकर बाथरूम और रसोई में वेंटिलेशन का ध्यान रखना जरूरी है
विज्ञापन

3 of 5
घर की सीलन की समस्या को कैसे दूर करें? - फोटो : Adobe stock
नमी वाली जगह को सूखा रखें
  • जहां दीवार या फर्श पर नमी जमा हो रही है, उसे सूखे कपड़े से साफ करें
  • फर्नीचर को दीवार से बिल्कुल सटाकर रखने के बजाय थोड़ी जगह छोड़ना भी मददगार हो सकता है
  • इससे फर्नीचर के पीछे हवा का आवागमन बना रहता है
  • अगर किसी जगह लगातार पानी रिस रहा है, तो केवल सफाई करने से समस्या खत्म नहीं होगी

4 of 5
घर की सीलन की समस्या को कैसे दूर करें? - फोटो : AI Generated
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
  • बेकिंग सोडा घर की कुछ छोटी जगहों में आने वाली बदबू को कम करने में मदद कर सकता है
  • इसे किसी खुले कटोरे में रखकर अलमारी या बदबू वाली जगह के पास रखा जा सकता है
  • हालांकि, ये नमी की मूल समस्या का स्थायी इलाज नहीं है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर की सीलन की समस्या को कैसे दूर करें? - फोटो : AI Generated
अलमारी और कपड़ों का रखें ध्यान
  • बारिश के दिनों में अलमारी लंबे समय तक बंद रहने से अंदर नमी और बदबू बढ़ सकती है
  • कपड़ों को पूरी तरह सूखने के बाद ही अलमारी में रखें
  • मौसम साफ होने पर अलमारी को कुछ समय के लिए खाली करके हवा लगने दें
  • जूते और बैग भी गीले हों तो उन्हें बंद जगह में रखने से बचें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें