फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATM Transaction Tips: एटीएम से पैसे निकालते समय न करें ये गलतियां, वरना हो सकती हैं दिक्कतें

Thu, 21 Apr 2022 11:20 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ATM Transaction Tips - फोटो : Pixabay
आज हम में से अधिकतर लोग एटीएम से पैसे निकालते हैं। एटीएम से पैसे निकालना काफी आसान है। इसमें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। वहीं कई मर्तबा ये भी देखने को मिलता है कि एटीएम से पैसे निकालते वक्त लोगों के पैसे बीच में ही अटक जाते हैं। ऐसे में लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा जो लोग पहली बार एटीएम से पैसे निकालने के लिए जाते हैं। उनका ट्रांजैक्शन भी अक्सर बीच में अटक जाता है। ऐसे में कैश एटीएम से बाहर नहीं निकल पाता है। अगर एटीएम से पैसे निकालते समय आपका ट्रांजैक्शन भी बीच में अटक जाता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको एटीएम से कैश निकासी करते समय नहीं करनी चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में - 
विज्ञापन

2 of 6
ATM Transaction Tips - फोटो : Pixabay
अगर आप एटीएम से पैसे निकालने जा रहे हैं। इस स्थिति में आपको बिना रुके ट्रांजैक्शन करना चाहिए। अगर आप एटीएम से कैश निकासी करते समय किसी भी प्रोसेस में देरी करते हैं। इस स्थिति में आपका ट्रांजैक्शन कैंसिल हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
ATM Transaction Tips - फोटो : Pixabay
ऐसे में कोशिश करें की एटीएम से पैसे निकालने वाले सभी प्रोसेस को जल्दी जल्दी करें। इससे ट्रांजैक्शन के कैंसिल होने की संभावना काफी कम हो जाएगी और आप आसानी से अपने पैसों को निकाल सकेंगे। 

4 of 6
ATM Transaction Tips - फोटो : Pixabay
एटीएम से पैसे निकालते समय इस बारे में जरूर पता करें कि मशीन में कैश हैं या नहीं। अगर एटीएम मशीन में कैश नहीं है। इस स्थिति में एटीएम से पैसे निकालते समय ट्रांजैक्शन कैंसिल हो जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
ATM Transaction Tips - फोटो : istock
अक्सर लोग एटीएम से कैश निकासी करते समय जल्दबाजी में एटीएम पिन की डिटेल्स गलत दर्ज कर देते हैं। आपको ये गलती नहीं करनी चाहिए। एटीएम से पैसे निकालते समय आपको पिन संख्या ठीक ठीक दर्ज करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ATM Transaction Tips - फोटो : istock
इसके अलावा आपको एटीएम से पैसे निकालते समय बैंक टाइप का सेलेक्शन ठीक करना चाहिए। अक्सर लोग जल्दबाजी में एटीएम से पैसे निकालते समय सेविंग की जगह करंट या करंट की जगह सेविंग अकाउंट के विकल्प का चयन कर लेते हैं। ऐसा करने पर आपका ट्रांजैक्शन कैंसिल हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें