फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan: क्या किसान पिता और बेटे दोनों एक साथ कर सकते हैं स्कीम में आवेदन? जानिए कब आ सकती है 20वीं किस्त

Sun, 18 May 2025 08:12 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana 19th Kist Kab Aayegi: कई लोगों के पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े कुछ सवाल रहते हैं। इन्हीं में एक सवाल यह है कि क्या पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में किसान पिता और बेटा दोनों एक साथ ले सकते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana 20th Installment Date - फोटो : AdobeStock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment Date: भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस स्कीम की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2019 में की थी। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, तीन किस्तों के रूप में भेजती है। प्रत्येक किस्त के पैसे चार महीनों के अंतराल पर जारी किए जाते हैं। हर किस्त के अंतर्गत किसानों के खाते में कुल 2 हजार रुपये की राशि भेजी जाती है। अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कुल 19 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। इस योजना का उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करके उनकी खेती किसानी से जड़ी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा करना है। इसके अलावा इस योजना के जरिए सरकार देश के छोटे और लघु किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार करना चाहती है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana 20th Installment Date - फोटो : AdobeStock
कई लोगों के पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े कुछ सवाल रहते हैं। इन्हीं में एक सवाल यह है कि क्या पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में किसान पिता और बेटा दोनों एक साथ ले सकते हैं?
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana 20th Installment Date - फोटो : AdobeStock

क्या किसान पिता और बेटे दोनों को एक साथ मिलता है स्कीम का लाभ?

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नियमों के अंतर्गत इस योजना का लाभ एक परिवार में किसान बेटा और पिता एक साथ नहीं ले सकते हैं।
  • नियमों के अनुसार एक परिवार में केवल एक सदस्य को ही स्कीम का लाभ दिया जाता है।

4 of 5
PM Kisan Yojana 20th Installment Date - फोटो : AdobeStock
  • परिवार में केवल उसी सदस्य को योजना का लाभ मिलता है, जिसके नाम पर कृषि योग्य भूमि रजिस्टर्ड है।
  • इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम भूमि का होना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana 20th Installment Date - फोटो : AdobeStock

कब तक आ सकती है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त?

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी हुए 3 महीने होने जा रहे हैं।
  • कई किसान इस बारे में जानना चाहते हैं कि केंद्र सरकार कब तक इस स्कीम की 20वीं किस्त जारी कर सकती है।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्कीम की 20वीं किस्त आने वाले जून महीने में जारी की जा सकती है।
  • हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें