ATM Safety Tips: हम में से अधिकतर लोगों के पास एटीएम कार्ड है। यह बैंक द्वारा जारी किया गया एक खास तरह का कार्ड होता है, जिसकी मदद से हम एटीएम मशीन से पैसे निकाल सकते हैं। आज के इस डिजिटल युग में आप एटीएम कार्ड से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन भी कर सकते हैं। एटीएम कार्ड पर कई सुविधाएं भी मिलती हैं। वहीं अक्सर सोशल मीडिया पर एटीएम कार्ड और उसके उपयोग को लेकर कई तरह के दावे वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ दावे सच तो कुछ झूठे होते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों कुछ ऐसा ही एक दावा वायरल हो रहा है। इसमें कहा जा रहा है कि एटीएम से जब आप पैसे निकालने जाते हैं उस समय अगर आप एटीएम मशीन में दो बार कैंसिल के बटन को दबाते हैं, तो आपके डेबिट कार्ड का पिन सिक्योर रहेगा और आप फ्रॉड से बच पाएंगे। यही नहीं इस वायरल मैसेज में यह भी दावा किया जा रहा है कि अगर कोई व्यक्ति एटीएम मशीन के कीपैड के साथ छेड़छाड़ करता है तो यह ट्रिक उस सेटअप को फेल कर सकती है।