Atal Pension Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना है। अगर आप अपने बुढ़ापे की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना चाहते हैं। ऐसे में आप अटल पेंशन योजना में निवेश कर सकते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग न होने के कारण लोगों को अपने बुढ़ापे में कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। ऐसे में उनको मजबूरन किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर आर्थिक रूप से निर्भर होना पड़ता है। अगर आप अपने बुढ़ापे में किसी प्रकार की आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में आप अटल पेंशन योजना में निवेश शुरू कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको हर महीने पांच हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन
2 of 5
Atal Pension Yojana
- फोटो : Istock
अटल पेंशन योजना में 18 से 40 साल के बीच की उम्र के लोग आवेदन कर सकते हैं। इस स्कीम में खाता खुलवाते समय आपको बैंक अकाउंट नंबर, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और दूसरी जरूरी जानकारियां देनी होंगी।
विज्ञापन
3 of 5
Atal Pension Yojana
- फोटो : istock
वहीं अगर आप 18 साल की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं। ऐसे में आपको रोजाना 7 रुपये की बचत करके हर महीने 210 रुपये अटल पेंशन योजना में निवेश करने होंगे।
4 of 5
Atal Pension Yojana
- फोटो : istock
यह निवेश आपको 60 साल की उम्र होने तक करना होगा। वहीं जब आपकी उम्र 60 वर्ष की हो जाएगी। उसके बाद आपको हर महीने पांच हजार रुपये की पेंशन मिलेगी।
अटल पेंशन योजना की खास बात यह है कि इसमें निवेश करके आप टैक्स की बचत भी कर सकते हैं। इसमें आपको इनकम टैक्स के एक्ट 80C के अंतर्गत टैक्स में छूट भी मिलती है। भारत सरकार ने अटल पेंशन योजना की शुरुआत साल 2015 में की थी।