फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APY: किसे मिलता है अटल पेंशन योजना का लाभ और किसे नहीं? ऐसे करें चेक क्या आप हैं 5000 रुपये के लिए पात्र

Sat, 07 Feb 2026 01:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Atal Pension Scheme: क्या आप भी अटल पेंशन योजना से जुड़ना चाहते हैं? तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि कौन अटल पेंशन योजना के लिए पात्र हैं और कौन नहीं? आप यहां पात्रता के बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Amar Ujala
Atal Pension Yojana Eligibility Criteria: भारत सरकार मौजूदा समय में कई तरह की योजनाओं को संचालन कर रही है और हो सकता है कि किसी एक योजना से आप जुड़े भी हों। किसी योजना में सब्सिडी, किसी योजना में कोई सामान, तो किसी योजना में सीधे तौर पर आर्थिक लाभ दिए जाते हैं।

इसी कड़ी में एक योजना है अटल पेंशन योजना जिसे आधिकारिक रूप से साल 2015 में शुरू किया गया। ये एक पेंशन योजना है जिसमें आपको पहले निवेश करना होता है और फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने पेंशन मिलती है, लेकिन क्या हर कोई अटल पेंशन योजना से जुड़ सकता है? आखिर इस योजना की पात्रता सूची क्या है? तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
योजना के तहत क्या लाभ मिलते हैं?
  • अटल पेंशन योजना के तहत 60 साल की उम्र के बाद हर महीने पेंशन दी जाती है
  • इसमें पहला प्लान 1000 रुपये महीने का है यानी 1000 रुपये हर महीने पेंशन मिलती है
  • दूसरा प्लान है 2000 रुपये महीना, तीसरा प्लान है 3000 रुपये महीना पेंशन
  • चौथा 4000 रुपये का पेंशन प्लान और पांचवा प्लान 5000 रुपये महीने वाला पेंशन प्लान इस योजना में मिलती है
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
किसे मिलता है योजना का लाभ?
  • अटल पेंशन योजना का लाभ भारत के नागरिकों को मिलता है
  • जिन लोगों की उम्र 18 साल से 40 साल के बीच है
  • जो लोग करदाता नहीं हैं यानी टैक्स स्लैब में नहीं आते हैं
  • जिन लोगों के पास बैंक खाता है

4 of 5
अटल पेंशन योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे और कितने निवेश पर कितनी पेंशन?
  • अटल पेंशन योजना एक निवेश योजना है
  • इस योजना में कम से कम 20 साल निवेश करना होता है और फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने पेंशन का लाभ मिलता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • इस योजना में उम्र और पेंशन प्लान के हिसाब से हर महीने प्रीमियम जाता है
  • जैसे, अगर आपको 5000 रुपये महीने वाली पेंशन चाहिए और आपकी उम्र 18 साल है, तो आपको हर महीने 210 रुपये निवेश करने होते हैं
  • इसी तरह 30 साल की उम्र का व्यक्ति 577 रुपये महीना निवेश करके 5000 रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें