Atal Pension Yojana Registration Process: अगर आप अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। ऐसे में आपको अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। एक अच्छा निवेश आपके पैसों को कम समय में काफी अच्छे से ग्रो कर सकता है। अगर आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी ऐसी स्कीम की तलाश में हैं, जहां बाजार जोखिमों के खतरों का सामना न करना पड़े। ऐसे में आपको अटल पेंशन योजना में निवेश करना चाहिए। अटल पेंशन योजना इन्वेस्टमेंट के लिए एक शानदार विकल्प है। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको 60 की उम्र के बाद हर महीने पांच हजार रुपये की पेंशन मिलती है। अटल पेंशन योजना की शुरुआत भारत सरकार द्वारा साल 2015 में की गई थी। इस स्कीम में भारत का कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं अटल पेंशन योजना के बारे में, जिसमें निवेश करके आप अपने बुढ़ापे के जीवन को सुरक्षित कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Atal Pension Yojana
- फोटो : अमर उजाला
अटल पेंशन योजना में केवल 18 से 40 साल के बीच के नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं। अगर आप 18 साल की उम्र में इस स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन कराते हैं। ऐसे में आपको हर महीने 210 रुपये का निवेश इसमें करना है।
विज्ञापन
3 of 6
Atal Pension Yojana
- फोटो : istock
वहीं जब आपकी उम्र 60 वर्ष की हो जाएगी। उसके बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। हालांकि, इस योजना में पेंशन की राशि लाभार्थी द्वारा किए गए निवेश और उसकी आयु को निर्धारित करके की जाती है।
4 of 6
Atal Pension Yojana
- फोटो : istock
इस योजना में निवेश करने के बाद लाभार्थी को इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत छूट भी मिलती है। अगर निवेश करते समय दुर्भाग्यवश व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। ऐसे में उसकी पत्नी अटल पेंशन योजना में निवेश जारी रख सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
Atal Pension Yojana
- फोटो : istock
अटल पेंशन योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.htm पर विजिट करके आसानी से अटल पेंशन योजना में आवेदन कर सकते हैं।
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पहचान पत्र, बैंक खाता विवरण (बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है), स्थाई पते का प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो का होना जरूरी है।