फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: पांच लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानें कैसे करें इस स्कीम में आवेदन

Sun, 04 Sep 2022 03:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana Registration Process - फोटो : Istock
Ayushman Bharat Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। भारत सरकार ने इस स्कीम की शुरुआत साल 2018 में की थी। इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना की शुरुआत खासतौर पर उन गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर तबकों के लिए की गई है, जो आज भी बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इस योजना में आवेदन करने के बाद लाभार्थी को आयुष्मान भारत कार्ड मिलता है। इस कार्ड की सहायता से वह केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। देशभर में करोड़ों लोग आयुष्मान भारत योजना में आवेदन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana Registration Process - फोटो : Istock
अगर आप भी भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन करना चाहते हैं। ऐसे में इस स्कीम में आवेदन करने से पहले आपको अपनी पात्रता की जांच करनी होगी। पात्रता की जांच करने के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर विजिट करना है। यहां आप AM I Eligible के ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana Registration Process - फोटो : Istock
इसके अलावा आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर भी अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं। अगर आप पात्र हैं। ऐसे में इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाना है।

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana Registration Process - फोटो : Istock
जनसेवा केंद्र पर एजेंट आपके दस्तावेजों को वेरीफाई करके आपका रजिस्ट्रेशन आयुष्मान भारत योजना में करेगा। रजिस्ट्रेशन करने के 10 से 15 दिनों के बाद आपको आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिल जाएगा। इस कार्ड की सहायता से आप अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में करा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana Registration Process - फोटो : अमर उजाला
आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने से पहले आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं है। ऐसे में आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपके पास परिवार के सभी लोगों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र का होना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें