फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pension Scheme: पति-पत्नी दोनों को जीवनभर मिलेगी दस हजार रुपये की पेंशन, ऐसे करें स्कीम में आवेदन

Thu, 13 Jul 2023 03:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Istock
Atal Pension Yojana: रिटायरमेंट के बाद अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हम में से अधिकतर लोग काफी पहले से निवेश करना शुरू कर देते हैं। अगर आप ठीक समय पर अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए किसी अच्छी निवेश योजना का चयन नहीं करते। ऐसे में आपको रिटायरमेंट के बाद आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत अगर आप 18 साल की उम्र में आवेदन करके हर महीने 210 रुपये का निवेश करते हैं। ऐसे में आपको 60 की उम्र के बाद हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। इस स्कीम में 18 से लेकर 40 साल की उम्र के बीच के व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Istock
अगर आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस स्कीम में निवेश करते हैं। ऐसे में आप दोनों लोगों को 60 की उम्र के बाद हर महीने दस हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना में आवेदन की प्रक्रिया क्या है?
विज्ञापन

3 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Istock
अगर आप भी अटल पेंशन योजना में आवेदन करके निवेश करना चाहते हैं। ऐसे में केंद्र सरकार की इस स्कीम में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। आवेदन के लिए आपको अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाना है। 

4 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : iStock
वहां जाकर आपको अटल पेंशन योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म लेकर उसको ध्यानपूर्वक भरकर जमा करना होगा। इस दौरान बैंक को अपना आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर के साथ जरूरी दस्तावेजों को देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : PIXABAY
अकाउंट खुलते ही आपकी योगदान राशि अटल पेंशन योजना से लिंक्ड बैंक अकाउंट से काट ली जाएगी। इसके बाद बैंक द्वारा रसीद नंबर या PRAN नंबर जारी किया जाएगा। योजना में अकाउंट खुलने के बाद आपके बैंक से हर महीने योगदान राशि अपने आप कटती जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें