फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Pension: अगर आप भी लेना चाहते हैं हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन, तो ऐसे करें आवेदन

Fri, 21 Feb 2025 06:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अटल पेंशन योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के अंतर्गत आपको हर महीने 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन मिल सकती है। इस योजना से जुड़ने का तरीका आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ें? - फोटो : Adobe Stock
Atal Pension Yojana: हम जब भी किसी योजना से जुड़ना चाहते हैं तो पहले हमको उस योजना की पात्रता सूची के बारे में जानना होता है। इसके बाद अगर हम पात्र होते हैं तो हम योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ ले सकते हैं। मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं जिनसे जुड़कर एक बड़ी संख्या में लोग लाभ लेते हैं।

ऐसी ही एक योजना है अटल पेंशन योजना जिससे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। इस योजना में पेंशन मिलती है, तो चलिए जानते हैं जो लोग इस योजना से जुड़ना चाहते हैं उनकी पात्रता क्या होनी चाहिए और वो कैसे इस योजना से जुड़ सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ें? - फोटो : Adobe Stock
योजना की पात्रता से लेकर लाभ तक
  • अगर आप भी इस अटल पेंशन योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होना जरूरी है। साथ ही भारत के नागरिक ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं
  • इस योजना में आपको पहले निवेश करना होता है और फिर आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने पेंशन का लाभ मिलता है
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ें? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे मिलता है लाभ
  • अगर आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो ये गणित समझें। अगर आप 18 साल की उम्र में इस योजना में निवेश करते हैं तो आपको हर माह 210 रुपये का निवेश करना होता है। ऐसे में आपको 60 वर्ष की उम्र के बाद हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलती है।

4 of 5
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ें? - फोटो : Adobe Stock
अब जानें योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं:-

पहला स्टेप
  • आप अगर चाहते हैं कि आपको भी हर माह पेंशन का लाभ मिले तो इस योजना से जुड़ने के लिए आपको सबसे पहले अपने बैंक में जाना है
  • बैंक जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है और उन्हें बताना है कि आपको अटल पेंशन योजना में आवेदन करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ें? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • फिर अधिकारी आपकी जानकारी पोर्टल में दर्ज करता है
  • इसके बाद आपको पेंशन के प्लान चुनने होते हैं जैसे, 1 हजार, 2 हजार, 3 हजार या 5 हजार रुपये रुपये वाला प्लान चुनना होता है
  • फिर आपके बैंक खाते को लिंक किया जाता है जिससे हर महीने प्रीमियम कटता है और इसके बाद आप इस योजना से जुड़ जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें