फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें अटल पेंशन योजना के बारे में: हर महीने मिल सकती है 5 हजार रुपये तक पेंशन, जानिए कैसे करें आवेदन

Wed, 12 Feb 2025 05:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लगभग हर कोई चाहता है कि उसे बुढ़ापे में आर्थिक रूप से दिक्कत न हो जिसके लिए लोग पहले से बचत करते हैं। ऐसे में आप अटल पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं जिसमें आपको पेंशन का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना के फायदे। - फोटो : Amar Ujala
Atal Pension Yojana: हमारे देश में चलने वाली कई तरह की योजनाओं से लाखों-करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं और लाभ ले रहे हैं। इसमें अलग-अलग तरह की कई योजनाएं शामिल हैं जिसमें कुछ राज्य सरकारों की योजनाएं हैं तो कुछ योजनाओं का संचालन केंद्र सरकार करती है। इनमें से ही एक योजना है अटल पेंशन योजना जिसे भारत सरकार चलाती है।

इस योजना को वर्ष 2015 में शुरू किया गया जिसके अंतर्गत 5 हजार रुपये तक की पेंशन प्राप्त की जा सकती है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इससे जुड़कर हर महीने पेंशन प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन इससे पहले आपको ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं और जो लोग पात्र हैं वे आवेदन कैसे कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं अटल पेंशन योजना से जुड़ने का तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना के फायदे। - फोटो : Amar Ujala
योजना के बारे में कुछ जानकारी:-
  • इस योजना का नाम अटल पेंशन योजना है
  • इस योजना में 18 से 40 साल की उम्र तक के लोग आवेदन कर सकते हैं
  • योजना में पहले निवेश करना होता है और फिर 60 वर्ष की उम्र के बाद हर माह आपको 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन मिलती है।
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना के फायदे। - फोटो : Adobe Stock
इतनी पेंशन मिल सकती है
  • आपको इस योजना के अंतर्गत उतनी पेंशन मिलती है जो प्लान आप चुनते हैं। जैसे, अगर आप 1 हजार रुपये महीने वाली पेंशन चुनते हैं तो वो मिलती है और अगर आप 5 हजार रुपये पेंशन वाला प्लान चुनते हैं तो वो मिलती है। वहीं, इसमें उम्र के हिसाब से निवेश करना होता है। जैसे, 18 साल की उम्र वाले व्यक्ति को 210 रुपये हर माह निवेश करने होते हैं और फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको हर माह 5 हजार रुपये पेंशन मिलने का प्रावधान है।

4 of 5
अटल पेंशन योजना के फायदे। - फोटो : Adobe Stock
योजना से जुड़ने का तरीका ये है

स्टेप नंबर 1
  • आपको भी अगर अटल पेंशन योजना से जुड़ना है तो आपको इसमें आवेदन करना होता है
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने बैंक की ब्रांच में जाना होता है
  • फिर यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना के फायदे। - फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 2
  • इसके बाद आपका आवेदन को प्रोसेस किया जाता है जिसमें अधिकारी आपको प्लान की जानकारी देते हैं
  • फिर आपको वो प्लान (1 हजार रुपये, 2 हजार, 3 हजार और पांच हजार रुपये मासिक पेंशन) चुनना होता है
  • अब आपका आवेदन कर दिया जाता है और हर माह आपके लिंक हुए बैंक खाते से पैसे कटते रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें