Atal Pension Yojana Pension Plan: बुढ़ापे में नियमित आमदनी बनी रहे, इसके लिए समय रहते आर्थिक तैयारी करना जरूरी है। नौकरी या कारोबार से कमाई बंद होने के बाद रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करना कई लोगों के लिए चुनौती बन जाता है।
इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य लोगों को बुढ़ापे में नियमित पेंशन उपलब्ध कराना है। इस योजना में व्यक्ति अपनी उम्र और चुनी गई पेंशन राशि के अनुसार योगदान करता है और फिर 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद उसे हर महीने पेंशन मिलनी शुरू होती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस योजना के बारे में जान सकते हैं...