फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल पेंशन योजना: किसे और कितनी मिलती है पेंशन? जानें कैसे कर सकते हैं योजना में आवेदन

Fri, 26 Dec 2025 01:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Atal Pension Yojana Pension Details: अटल पेंशन योजना के जरिए लोगों को पेंशन देने का काम किया जाता है। हालांकि, ये एक निवेश योजना है जिसमें पहले आपको पैसे निवेश करना होता है।
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिल सकती है? - फोटो : Amar Ujala
Atal Pension Yojana Kya Hai: भारत सरकार की कई सारी योजनाएं ऐसी हैं जिनके जरिए अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं। सब्सिडी हो या फिर आर्थिक लाभ, ऐसे ही कई अन्य लाभ भी इन सरकारी योजनाओं के जरिए मिलते हैं। आप भी अगर किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

जैसे, अटल पेंशन योजना को ले लीजिए। जून 2015 को इस योजना को केंद्र सरकार ने इस उद्धेश्य से शुरू किया कि लोगों को बुढ़ापे में पेंशन मिल सके ताकि, उन्हें आर्थिक दिक्कत न हो। इसलिए इस योजना को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया। मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और अगर आपको भी इस योजना में आवेदन करना है, तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं अटल पेंशन योजना के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिल सकती है? - फोटो : Adobe Stock
कौन कर सकता है योजना में आवेदन?
  • अगर आपको अटल पेंशन योजना में आवेदन करना है तो आपको कुछ शर्तों को पूरा करना होता है, जो पात्रता को बताती हैं। जैसे, अगर आपको इस योजना से जुड़ना है तो इसके लिए आपकी उम्र 18-40 साल के बीच होनी जरूरी है। इस उम्र से कम या अधिक उम्र के लोग आवेदन नहीं कर सकते। भारत का नागरिक होना और टैक्स के दायरे में न आने वाले व्यक्ति ही आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदनकर्ता का बैंक खाता होना भी जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिल सकती है? - फोटो : Adobe Stock
कितनी पेंशन मिलती है योजना के तहत?
  • आप अगर अटल पेंशन योजना से जुड़ते हैं तो आपको पेंशन का लाभ मिलता है। दरअसल, ये एक निवेश योजना है जिसमें आपको पहले कम से कम 20 साल निवेश करना होता है और जब आप ऐसा करते हैं तो 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। इसमें आप जैसा प्लान चुनते हैं वैसा आपको पेंशन मिलती है यानी 1000 रुपये का या फिर 5000 रुपये की पेंशन।

4 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिल सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • आवेदन करने के लिए जान लें कि आप इस अटल पेंशन योजना में अगर आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको अपनी उम्र के हिसाब से आवेदन करना होता है। जैसे, अगर आपकी उम्र 18 साल है और आपको 5000 रुपये वाले पेंशन प्लान से जुड़ना है तो फिर आपको हर महीने 210 रुपये का प्रीमियम जमा करना होगा। इसी तरह 5000 रुपये महीना पेंशन लेने के लिए 30 साल के व्यक्ति को हर महीने 577 रुपये जमा करने होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिल सकती है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?
  • अटल पेंशन योजना से जुड़ने के लिए आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना होता है
  • यहां पर संबंधित अधिकारी से मिले जो आपकी केवाईसी करता है
  • इसके बाद आपके बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाता है
  • फिर आपको पेंशन प्लान चुनना होता है और आखिर में योजना से आपका नाम जोड़कर आपको रसीद दे दी जाती है
  • अब हर महीने योजना का प्रीमियम आपके लिंक बैंक खाते से कट जाता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें