Atal Pension Yojana Limit: भले ही आप आज के समय में काफी पैसे कमा रहे हो? लेकिन क्या आपने अपने आने वाले कल के लिए बचत की है? दरअसल, एक उम्र के बाद जब लोग नौकरी या अपने काम से रिटायर हो जाते हैं तो उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत रहना जरूरी होता है ताकि, वे अपनी जरूरतों को पूरा कर सके।
इसलिए कई लोग बैंक में पैसे जमा करते हैं तो कोई लोग अन्य स्कीम्स मे भी निवेश करते हैं, लेकिन अगर आपके पास निवेश करने के लिए पैसे अधिक नहीं है और आप हर महीने थोड़े-थोड़े पैसे जमा करके अपनी पेंशन का इंतजाम करना चाहते हैं, तो आपके लिए अटल पेंशन योजना सही स्कीम हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इस योजना में आपको क्या 5000 रुपये की पेंशन हर महीने मिल सकती है या इससे अधिक मिल सकती है। आवेदन से पहले आप यहां इस योजना के पेंशन प्लान के बारे में जान सकते हैं...