PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है ताकि हर एक वर्ग को सामान रूप से योजनाओं के लाभ मिल सके। इसमें राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लोगों के लिए जबकि, केंद्र सरकार पूरे देश के लिए योजनाएं चलाने का काम करती है। जहां कई नई योजनाएं पहले से चल रही हैं, तो वहीं समय-समय पर कई नई योजनाओं को भी शुरू किया जाता है।
उदाहरण के लिए सितंबर 2023 में भारत सरकार ने एक ऐसी योजना को शुरू किया जिससे मौजूदा समय में करोड़ों की संख्या में न सिर्फ लोग जुड़े हैं बल्कि, कई तरह के लाभ प्राप्त कर रहे हैं। दरअसल, इस योजना का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। अगर आप भी इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको रोजाना 500 रुपये के स्टाइपैंड के अलावा कई तरह के आर्थिक लाभ मिलते हैं। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...