फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल पेंशन योजना में ऐसे मिलती है हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन, जानें कौन जुड़ सकता है

Sat, 03 Oct 2026 12:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना के जरिए 60 साल की उम्र के बाद हर महीने आपको 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की पेंशन मिल सकती है। जो लोग इस योजना के लिए पात्र हैं, वे इस योजना से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Amar Ujala AI
सरकार की ओर से देश के अलग-अलग वर्गों के लिए कई योजनाएं चलाई जाती हैं। इनका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को अलग-अलग तरह की आर्थिक और सामाजिक मदद उपलब्ध कराना है। कहीं घर बनाने के लिए सहायता मिलती है, तो कहीं इलाज का खर्च उठाने में मदद दी जाती है।

वहीं, कुछ योजनाओं में सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में आर्थिक सहायता पहुंचाई जाती है। इसी तरह भविष्य में पेंशन की जरूरत को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार अटल पेंशन योजना चलाती है। तो चलिए बिना देरी के जानने की कोशिश करते हैं इस योजना के बारे में और साथ ही पात्रता के बारे में। आप आगे जान सकते हैं अटल पेंशन योजना के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग अटल पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं?
  • इस योजना में शामिल होने के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं
  • जैसे- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए
  • उसके पास बैंक खाता होना जरूरी है
  • साथ ही, योजना से जुड़ने के समय उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
60 साल की उम्र के बाद हर महीने कितने पैसे मिलेंगे?
  • अटल पेंशन योजना में सभी लोगों को एक जैसी रकम जमा नहीं करनी होती
  • आपकी उम्र और चुने गए पेंशन प्लान के आधार पर योगदान की रकम तय होती है
  • उदाहरण के तौर पर, अगर 18 साल की उम्र में कोई व्यक्ति 5000 रुपये महीने की पेंशन वाला प्लान चुनता है
  • तो उसे हर महीने 210 रुपये का प्रीमियम देना होता है
  • इसी तरह, 30 साल की उम्र में 5000 रुपये महीने की पेंशन के लिए हर महीने 577 रुपये का प्रीमियम देना होता है

4 of 5
अटल पेंशन योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • आपको कितना प्रीमियम भरना होगा, ये पेंशन प्लान और आपकी उम्र पर निर्भर करता है
  • जान लें कि इस योजना में आपको कितनी पेंशन मिलेगी ये निर्भर करता है कि आप कौन सा प्लान चुन रहे हैं
  • इस योजना में कम से कम 20 साल तक निवेश करना होता है यानी योजना से जुड़ने वाले व्यक्ति को लंबे समय तक नियमित योगदान करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे करें योजना में आवेदन?
  • अटल पेंशन योजना में आवेदन बैंक के माध्यम से किया जाता है
  • इसके लिए सबसे पहले अपने बैंक जाना होता है
  • बैंक में आपकी केवाईसी प्रक्रिया पूरी की जाती है
  • इसके बाद आपको अपनी जरूरत के मुताबिक पेंशन प्लान चुनना होता है
  • बैंक की ओर से आपके चुने गए प्लान के अनुसार प्रीमियम की जानकारी दी जाती है
  • इसके बाद बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाता है और आप योजना से बतौर लाभार्थी जुड़ जाते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें