सरकार की ओर से देश के अलग-अलग वर्गों के लिए कई योजनाएं चलाई जाती हैं। इनका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को अलग-अलग तरह की आर्थिक और सामाजिक मदद उपलब्ध कराना है। कहीं घर बनाने के लिए सहायता मिलती है, तो कहीं इलाज का खर्च उठाने में मदद दी जाती है।
वहीं, कुछ योजनाओं में सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में आर्थिक सहायता पहुंचाई जाती है। इसी तरह भविष्य में पेंशन की जरूरत को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार अटल पेंशन योजना चलाती है। तो चलिए बिना देरी के जानने की कोशिश करते हैं इस योजना के बारे में और साथ ही पात्रता के बारे में। आप आगे जान सकते हैं अटल पेंशन योजना के बारे में...