फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल पेंशन योजना: हर महीने 210 रुपये जमा करके पाएं 5000 रुपये पेंशन, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Mon, 16 Nov 2026 04:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना में 18 से 40 साल की उम्र के पात्र लोग जुड़ सकते हैं
  • अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो इसमें आवेदन कर आप 60 साल की उम्र के बाद हर महीने पेंशन प्राप्त कर सकते हैं
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना में कौन कर सकता है आवेदन? - फोटो : Amar Ujala AI
Atal Pension Yojana: बुढ़ापे में नियमित आमदनी बनी रहे, इसके लिए नौकरीपेशा लोगों के साथ-साथ असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को भी आर्थिक योजना बनाना जरूरी है। खासकर उन लोगों के लिए यह चिंता अधिक रहती है, जिनके पास रिटायरमेंट के बाद पेंशन का कोई दूसरा साधन नहीं होता।

ऐसे लोगों की मदद के लिए केंद्र सरकार अटल पेंशन योजना चलाती है। इस योजना में व्यक्ति अपनी उम्र और चुने गए पेंशन विकल्प के अनुसार नियमित योगदान करता है। इसके बदले 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की पेंशन मिलती है। ऐसे में क्या आपको इस पेंशन का लाभ मिल सकता है। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना में कौन कर सकता है आवेदन? - फोटो : Adobe Stock
कौन उठा सकता है अटल पेंशन योजना का लाभ?
  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए
  • उसकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए
  • उसके पास बैंक या डाकघर में बचत खाता होना भी जरूरी है
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना में कौन कर सकता है आवेदन? - फोटो : Adobe Stock
210 रुपये में कैसे मिलेगी 5000 रुपये महीना पेंशन?
  • अटल पेंशन योजना में हर व्यक्ति का प्रीमियम एक जैसा नहीं होता
  • प्रीमियम इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी उम्र कितनी है और आपने कौन सा पेंशन प्लान चुना है

4 of 5
अटल पेंशन योजना में कौन कर सकता है आवेदन? - फोटो : Adobe Stock
  • जैसे- अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में 5000 रुपये मासिक पेंशन का विकल्प चुनता है
  • तो उसे हर महीने 210 रुपये जमा करने होंगे
  • वहीं, 30 साल की उम्र में इसी पेंशन विकल्प के लिए हर महीने 577 रुपये का योगदान करना होगा

नोट:- आपको इस योजना में कम से कम 20 साल निवेश करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना में कौन कर सकता है आवेदन? - फोटो : Adobe Stock
कितने पेंशन प्लान हैं और कहां करें आवेदन?
  • अटल पेंशन योजना में 1000, 2000, 3000, 4000 और 5000 रुपये की मासिक पेंशन के विकल्प उपलब्ध हैं
  • आप अपने नजदीकी बैंक या डाकघर जाकर इस योजना में आवेदन कर सकते हैं
  • हर महीने का प्रीमियम आपके बैंक खाते से कट जाता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें