Electrical Wiring Safety Tips India: हमारे घरों में बिजली की सुचारू सप्लाई और सुरक्षा के लिए मिनिएचर सर्किट ब्रेकर यानी एमसीबी लगाई जाती है, जो घर में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर अपने आप बिजली काट देती है। लेकिन कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि घर का कोई भी भारी उपकरण ऑन करते ही या अचानक ही एमसीबी बार-बार ट्रिप होकर बंद हो जाती है, जिससे पूरे घर की लाइट चली जाती है।
लोग इसे अक्सर मामूली समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यह किसी बड़े खतरे या शॉर्ट सर्किट का संकेत हो सकता है। अगर आप समय रहते इस समस्या को नहीं समझते हैं, तो घर में बड़ा हादसा भी हो सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि एमसीबी बार-बार ट्रिप होने के पीछे कौन सी चार बड़ी गलतियां जिम्मेदार होती हैं।