Atal Pension Yojana: बुढ़ापे में नियमित आमदनी बनी रहे, इसके लिए नौकरीपेशा लोगों के साथ-साथ असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को भी आर्थिक योजना बनाना जरूरी है। खासकर उन लोगों के लिए यह चिंता अधिक रहती है, जिनके पास रिटायरमेंट के बाद पेंशन का कोई दूसरा साधन नहीं होता।
ऐसे लोगों की मदद के लिए केंद्र सरकार अटल पेंशन योजना चलाती है। इस योजना में व्यक्ति अपनी उम्र और चुने गए पेंशन विकल्प के अनुसार नियमित योगदान करता है। इसके बदले 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की पेंशन मिलती है। ऐसे में क्या आपको इस पेंशन का लाभ मिल सकता है। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...