फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: बुढ़ापे में कैसे मिलेगी हर महीने 5000 रुपये की पेंशन? जानें इस सरकारी योजना से जुड़ने का तरीका

Thu, 22 Oct 2026 10:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना के तहत पात्र लोगों को 60 वर्ष की उम्र के बाद हर महीने 1000 से 5000 रुपये तक की पेंशन हर महीने दी जाती है
  • इस योजना से सिर्फ वे लोग जुड़ सकते हैं, जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना में कैसे आवेदन करें? - फोटो : Amar Ujala
Atal Pension Yojana Pension Plan: बढ़ती उम्र के साथ ही लोगों को अपने आज से अधिक आने वाले कल की चिंता रहती है और जो सही भी माना जाता है। बड़े-बुजुर्ग भी आज के खर्चों के साथ ही बचत की सलाह भी देते हैं।

ऐसे में लोग कई तरीकों से बचत करते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो आप केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना से जुड़कर 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं अगर आपको भी इस अटल पेंशन योजना से जुड़ना है तो आप कैसे इस योजना से जुड़ सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना में कैसे आवेदन करें? - फोटो : Adobe Stock
आपको हर महीने कितनी पेंशन मिल सकती है?
  • अटल पेंशन योजना में पांच तरह के पेंशन प्लान होते हैं
  • इसमें 1000, 2000, 3000, 4000 या 5000 रुपये का मासिक पेंशन प्लान होता है
  • आपको इस योजना में पहले निवेश करना होता है और ये निवेश कम से कम 20 साल तक करना होता है
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना में कैसे आवेदन करें? - फोटो : Adobe Stock
अटल पेंशन योजना में किसे कितना निवेश करना होता है?
  • अगर आपकी उम्र 18-40 साल के बीच है और आप भारतीय नगारिक हैं, तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं
  • अटल पेंशन योजना में आपने जो पेंशन प्लान चुना है उस हिसाब से और आपकी उम्र के हिसाब से प्रीमियम तय होता है
  • जैसे- 18 साल की उम्र के व्यक्ति ने अगर 5000 रुपये वाला पेंशन प्लान चुना है, तो उसे हर महीने 210 रुपये प्रीमियम देना होगा
  • इसी तरह 5000 रुपये वाले पेंशन प्लान के लिए 30 साल की उम्र के व्यक्ति को हर महीने 577 रुपये देने होते हैं

4 of 5
अटल पेंशन योजना में कैसे आवेदन करें? - फोटो : Adobe Stock
कैसे करें अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन?

स्टेप 1
  • योजना से जुड़ने के लिए बैंक या डाकघर आप जा सकते हैं
  • ध्यान रहे यहां आपका खाता होना जरूरी है
  • इसके बाद आपकी पहले केवाईसी की जाती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना में कैसे आवेदन करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको योजना के पेंशन प्लान और प्रीमियम की जानकारी दी जाती है
  • फिर आपके बैंक खाते को अटल पेंशन योजना से लिंक किया जाता है ताकि, हर महीने आपका प्रीमियम अपने आप आपके बैंक खाते से कट जाए
  • इसके बाद आपका नाम योजना से जुड़ जाता है जिसकी आपको स्लिप दी जाती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें