फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर महीने 5000 रुपये: बुढ़ापे में नहीं होगी पैसों की दिक्कत, अगर इस स्कीम में निवेश करके लगवाएंगे पेंशन

Sat, 18 Apr 2026 05:02 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Atal Pension Yojana Kya Hai: अगर आपको भी अटल पेंशन योजना से जुड़ना है तो आप इस योजना से जुड़कर 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना में किसे 5000 रुपये की पेंशन मिलती है? - फोटो : Amar Ujala AI
Atal Pension Yojana Pension Scheme Details In Hindi: केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिनके जरिए आप आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, अटल पेंशन योजना को ही ले लीजिए जिसमें निवेश करके आप 60 साल की उम्र के बाद पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।

दरअसल, ये एक निवेश योजना है जिसमें पहले आपको कम से कम 20 साल निवेश करना होता है और फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं इस योजना में आवेदन के तरीके और बाकी चीजों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना में किसे 5000 रुपये की पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock
कौन कर सकता है आवेदन?
  • जो लोग भारत के नागरिक हैं
  • जिनकी उम्र 18-40 साल के बीच है
  • जो लोग टैक्स भरने के दायरे में नहीं आते
  • जिन लोगों के पास बैंक अकाउंट है
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना में किसे 5000 रुपये की पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock
कितना करना होता है निवेश?
  • अटल पेंशन योजना में आपको अपनी उम्र के हिसाब से निवेश करना होता है
  • जैसे 18 साल की उम्र से हर महीने 210 रुपये निवेश करके 5000 रुपये की पेंशन हर महीने प्राप्त की जा सकती है
  • इसी तरह 30 साल के व्यक्ति को हर महीने 577 रुपये निवेश करना होते हैं और फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 5000 रुपये की पेंशन मिलेगी

4 of 5
अटल पेंशन योजना में किसे 5000 रुपये की पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे करना होता है आवेदन?

स्टेप 1
  • अगर आपको अटल पेंशन योजना से जुड़ना है तो आपका पात्र होना जरूरी है
  • फिर आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
  • फिर वे आपको पेंशन प्लान और प्रीमियम की जानकारी देते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना में किसे 5000 रुपये की पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपकी केवाईसी होती है
  • फिर आपका नाम योजना से जोड़ा जाता है
  • अब आपके बैंक अकाउंट को योजना से भी लिंक किया जाता है
  • फिर हर महीने इस बैंक खाते से प्रीमियम कट जाता है
  • आखिर में आपको रसीद दी जाती है और आपका नाम योजना से जुड़ जाता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें