फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल पेंशन योजना में हर महीने कितनी पेंशन मिलती है? यहां जानें क्या आपको मिल सकता है ये लाभ

Tue, 24 Nov 2026 12:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत पात्र लोगों को पेंशन मिलती है
  • इस योजना में आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की पेंशन हर महीने मिलती है
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
Atal Pension Yojana: बुढ़ापे में सबसे बड़ी चिंता नियमित आमदनी की होती है। नौकरी या कामकाज से रिटायर होने के बाद जब कमाई का जरिया सीमित हो जाता है, तब हर महीने मिलने वाली थोड़ी सी रकम भी काफी मददगार साबित हो सकती है। अपनी इसी जरूरत को आप केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना से पूरी कर सकते हैं।

दरअसल, अटल पेंशन योजना के तहत आप 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। बस इसके लिए आपका पात्र होना जरूरी है। अगर आप इसके लिए पात्र हैं, तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
हर महीने कितनी मिलती है पेंशन?
  • अटल पेंशन योजना के तहत पेंशन की पांच कैटेगरी हैं
  • इसमें 1000, 2000, 3000, 4000 या 5000 रुपये वाले पेंशन प्लान में से कोई भी पेंशन प्लान चुन सकते हैं
  • आप जो भी पेंशन प्लान चुनते हैं, वो आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने मिलेगी
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
कौन कर सकता है आवेदन?
  • अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आपको इस योजना का लाभ मिल सकता है या नहीं
  • तो जान लें कि आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए
  • उसकी उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए
  • इसके अलावा आवेदनकर्ता के पास बैंक या डाकघर में बचत खाता होना जरूरी है

4 of 5
अटल पेंशन योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
कितने निवेश पर कितनी पेंशन मिलेगी?
  • अटल पेंशन योजना में हर व्यक्ति को एक जैसा प्रीमियम नहीं देना होता है
  • आपने कौन सा पेंशन प्लान चुना है उसके हिसाब से और आपकी उम्र के हिसाब से प्रीमियम होता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • जैसे- 18 साल की उम्र में जुड़ने वाले व्यक्ति को 5000 रुपये महीने वाली पेंशन के लिए हर महीने 210 रुपये जमा करने होते हैं
  • इसी तरह अगर कोई 40 साल का व्यक्ति 5000 रुपये वाला पेंशन प्लान चुनता है, तो उसे हर महीने 1454 रुपये का प्रीमियम देना होता है
  • योजना का हर महीने प्रीमियम आपके बैंक खाते से कट जाता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें