Atal Pension Yojana: बुढ़ापे में नियमित आमदनी बनी रहे, इसके लिए समय रहते आर्थिक तैयारी करना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों के साथ-साथ असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए भी पेंशन की व्यवस्था काफी मददगार हो सकती है। इसी उद्देश्य से केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना चलाई जाती है।
इस योजना में व्यक्ति अपनी उम्र और चुने गए पेंशन विकल्प के हिसाब से अगले 20 साल तक हर महीने छोटा-छोटा निवेश करता है। इसके बदले 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन मिलती है, लेकिन क्या आप इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं या नहीं? चलिए जानते हैं अटल पेंशन योजना की पात्रता के बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...