फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Pension Yojana: 210 रुपये के निवेश से 5000 रुपये महीने की पेंशन, जानें क्या है ये सरकारी योजना

Thu, 16 Jul 2026 02:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Atal Pension Yojana Kya Hai: अटल पेंशन योजना से जुड़कर आप 5000 रुपये की पेंशन हर महीने प्राप्त कर सकते हैं। ये योजना निवेश योजना है जिसमें पहले आपको निवेश करना होता है।
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Amar Ujala AI
Atal Pension Yojana: केंद्र सरकार की कई सारी योजनाएं ऐसी हैं जिनसे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। जैसे- अटल पेंशन योजना को ही ले लीजिए।

शायद आपने भी इस योजना के बारे में सुना होगा, जो भारत सरकार की योजना है। इस योजना में आपको निवेश करना होता है और फिर आपको हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन मिलेगी। चलिए जानते हैं इस अटल पेंशन योजना के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock
कौन जुड़ सकता है अटल पेंशन योजना से?
  • वे लोग जो भारत के नागिरक हैं
  • जिन लोगों की उम्र 18-40 साल के बीच है
  • जो लोग टैक्स के दायरे में नहीं आते हैं
  • जिन लोगों के पास बैंक खाता है आदि
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे जुड़े अटल पेंशन योजना से?
  • सबसे पहले अपने बैंक जाएं और संबंधित अधिकारी से मिले
  • यहां पर आपकी केवाईसी होती है और आपका नाम योजना से जोड़ दिया जाता है
  • पेंशन प्लान की जानकारी दी जाती है और प्रीमियम के लिए आपके बैंक खाते से योजना को लिंक किया जाता है
  • फिर हर महीने आपके बैंक खाते से प्रीमिमय कट जाता है

4 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock
अटल पेंशन योजना में निवेश से लेकर लाभ तक
  • अगर आप अटल पेंशन योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको इस योजना में कम से कम 20 साल निवेश करना होता है
  • इस योजना में पेंशन प्लान और उम्र के हिसाब से निवेश होता है
  • जैसे- आप 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये महीने वाले पेंशन प्लान में से कोई भी प्लान चुन सकते हैं और इस पर आपकी उम्र कितनी है, उस हिसाब से आपको हर महीने का प्रीमियम देना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock
  • उदाहरण के लिए अगर आपकी उम्र 18 साल है और आपको 5000 रुपये वाले पेंशन प्लान से जुड़ना है तो आपका हर महीने का प्रीमियम 210 रुपये होगा
  • इसी तरह 30 साल की उम्र के व्यक्ति को 5000 रुपये वाली पेंशन के लिए हर महीने 577 रुपये का प्रीमियम देना होगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें