फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Gas Online: अब घर बैठे ऑनलाइन मंगवाएं गैस सिलिंडर, जानें कैसे और कहां से करें ऑर्डर

Thu, 16 Jul 2026 01:55 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Swiggy Instamart LPG Delivery: हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने अब ऑनलाइन गैस डिलीवरी की सुविधा शुरू की है, हालांकि अभी इसकी शुरुआत सिर्फ बेंगलुरु के एक इलाके में हुई है। मगर कुछ महीने पहले जिस तरह गैस की किल्लत के बाद यह सुविधा शुरू हुई है, उस हिसाब से लोगों के मन में कई सवाल हैं, आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
स्विगी इंस्टामार्ट गैस डिलीवरी - फोटो : AI
HP Navya Gas Cylinder Online: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बाद जब वैश्विक स्तर पर गैस की किल्लत देखी गई, तो देश भर के उपभोक्ता भी इसे लेकर चिंतित होने लगे थे। हालांकि, अब धीरे-धीरे स्थितियां पटरी पर लौट रही हैं। इसी बीच, घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने एक ऐसा क्रांतिकारी फैसला लिया है, जिस पर एक बार को लोगों के लिए भरोसा करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

दरअसल, रसोई गैस सिलिंडर बुक करने और उसके घर पहुंचने का इंतजार करने के पुराने तौर-तरीकों में अब एक बहुत बड़ा डिजिटल बदलाव होने जा रहा है। एचपीसीएल ने सोशल मीडिया पर एक बड़ी घोषणा करते हुए देश के प्रमुख क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म 'स्विगी-इंस्टामार्ट' के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के तहत अब 'एचपी नव्या' सिलिंडरों की डिलीवरी ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के जरिए की जाएगी।

हालांकि, देश के आम उपभोक्ताओं के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि फिलहाल यह आधुनिक सुविधा पूरे देश में नहीं, बल्कि सिर्फ कुछ बेहद सीमित और चुनिंदा इलाकों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई है। बता दें कि इस प्रोजेक्ट के तहत सिर्फ 5 किलो और 10 किलो के सिलिंडर की ही डिलीवरी की जाएगी। आइए इस लेख में इस नई योजना से जुड़े आपके बड़े और जरूरी सवालों के सीधे जवाब समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
क्या कुछ ही मिनटों में घर पहुंच जाएगा भारी-भरकम सिलिंडर? - फोटो : Adobe Stock
क्या कुछ ही मिनटों में घर पहुंच जाएगा भारी-भरकम सिलिंडर?
स्विगी-इंस्टामार्ट आमतौर पर 10 से 15 मिनट में राशन का सामान पहुंचाने के लिए जाना जाता है, लेकिन एलपीजी गैस सिलिंडर के मामले में यह नियम पूरी तरह लागू नहीं होगा। चूंकि गैस एक बेहद संवेदनशील और भारी वस्तु है, इसलिए सुरक्षा नियमों और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए इसकी डिलीवरी में सामान्य सामान से थोड़ा अधिक समय लग सकता है, लेकिन यह आपके पुराने तरीकों से बहुत ज्यादा तेज और सुविधाजनक होगा।
विज्ञापन

3 of 5
क्या ऑनलाइन डिलीवरी के लिए देने होंगे ज्यादा एक्स्ट्रा पैसे? - फोटो : AdobeStock
क्या ऑनलाइन डिलीवरी के लिए देने होंगे ज्यादा एक्स्ट्रा पैसे?
पैसे और अतिरिक्त चार्ज को लेकर आम उपभोक्ताओं के मन में बड़ा कन्फ्यूजन रहता है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, चूंकि यह सर्विस स्विगी-इंस्टामार्ट के लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी पार्टनर्स का इस्तेमाल करेगी, इसलिए कंपनी गैस की तय सरकारी कीमत के ऊपर एक छोटा सा डिलीवरी या कन्विनियंस चार्ज (एक्स्ट्रा पैसे) जोड़ सकती है। हालांकि, इस अतिरिक्त फीस को लेकर कंपनियों की तरफ से अभी पूरी तरह अंतिम गाइडलाइंस आना बाकी है।

4 of 5
अभी सिर्फ इस शहर में हो रही है शुरुआत - फोटो : Indane
अभी सिर्फ इस शहर में हो रही है शुरुआत
एचपीसीएल और स्विगी की इस अनोखी पार्टनरशिप के पहले चरण की शुरुआत एक 'पायलट प्रोजेक्ट' के रूप में कर्नाटक के बेंगलुरु शहर के कनकपुरा इलाके से की गई है। कंपनियां पहले इस सीमित क्षेत्र में पूरी व्यवस्था, बुकिंग और डिलीवरी के दौरान आने वाली तकनीकी और व्यावहारिक चुनौतियों की अच्छे से जांच करेंगी, जिसके बाद ही इसे बड़े स्तर पर लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और छोटे शहरों में कब से मिलेगी सुविधा - फोटो : Adobe Stock
दिल्ली-एनसीआर और छोटे शहरों में कब से मिलेगी सुविधा?
बेंगलुरु में चल रहा यह ट्रायल जैसे ही पूरी तरह सफल और सुरक्षित साबित होगा, कंपनियां इस सर्विस का दायरा तेजी से बढ़ाएंगी। इसके बाद आने वाले महीनों में दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े महानगरों में यह सर्विस शुरू होगी। इसके बाद ही देश के अन्य छोटे शहरों और कस्बों में रहने वाले आम लोगों को अपने मोबाइल एप से सीधा गैस सिलिंडर मंगाने की यह स्मार्ट सुविधा मिलनी शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें