अटल पेंशन योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है। इस स्कीम का उद्देश्य लोगों को बुढ़ापे में नियमित पेंशन उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत 60 वर्ष की आयु के बाद 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की मासिक पेंशन का लाभ मिलता है। भारत सरकार की यह स्कीम देश में काफी लोकप्रिय है।
कम आय वाले और निजी क्षेत्र में नौकरी करने वाले कई लोग भारत सरकार की इस योजना में आवेदन कर रहे हैं। अगर आप भी अटल पेंशन योजना में निवेश करके अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करना चाहते हैं, तो स्कीम में आवेदन करने से पहले जरूरी दस्तावेजों की जानकारी होनी चाहिए। सही दस्तावेज न होने पर आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।