लोगों को भविष्य में या बुढ़ापे में आर्थिक रूप से दिक्कतें न हो। इसके लिए नियमित आमदनी के लिए सरकार की कई योजनाएं चल रही हैं। इन्हीं में अटल पेंशन योजना भी शामिल है। ये योजना खासतौर पर असंगठित क्षेत्र के लोगों को सामाजिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।
भारत सरकार ने इसे 1 जून 2015 को शुरू किया था। इस योजना को Pension Fund Regulatory and Development Authority यानी PFRDA संचालित करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इस योजना से कौन जुड़ सकता है? चलिए जानते हैं अटल पेंशन योजना की पात्रता से लेकर मिलने वाले लाभ तक...