फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APY: 60 की उम्र के बाद पति और पत्नी दोनों को मिलने लगेगी 5-5 हजार रुपये की पेंशन, जानिए क्या है स्कीम

Sun, 24 Aug 2025 06:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत सरकार ने साल 2015 में इस योजना की शुरुआत की थी। इस योजना में देश का कोई भी नागरिक निवेश कर सकता है। यह स्कीम देश में काफी लोकप्रिय है। कई लोग इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Adobe Stock
Atal Pension Yojana: अगर आप अपनी 60 की उम्र के बाद की जिंदगी को आर्थिक स्तर पर बेफिक्र होकर जीना चाहते हैं तो आज हम आपको सरकार की एक शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना है। इस योजना में निवेश करके आप 60 की उम्र के बाद हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। वहीं अगर आप पत्नी के साथ मिलकर इस स्कीम में निवेश करते हैं तो दोनों को 60 की उम्र के बाद हर महीने 5-5 हजार कुल 10 हजार रुपये की गारंटीड पेंशन मिलेगी। इस स्कीम में निवेश करके आप बुढ़ापे के जीवन में अपनी आर्थिक परेशानियों को दूर कर सकते हैं। भारत सरकार ने साल 2015 में इस योजना की शुरुआत की थी। इस योजना में देश का कोई भी नागरिक निवेश कर सकता है। यह स्कीम देश में काफी लोकप्रिय है। कई लोग इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Adobe Stock
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। अगर आप अटल पेंशन योजना में निवेश करने जा रहे हैं, तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आप जिस उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं निवेश राशि को उसी के आधार पर तय किया जाता है।

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 
विज्ञापन

3 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Adobe Stock
अगर कोई शख्स अटल पेंशन योजना में 18 साल की उम्र में आवेदन करता है और उसे 60 की उम्र के बाद हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन प्राप्त करनी है तो उस व्यक्ति को हर महीने 210 रुपये का निवेश इस स्कीम में करना होगा। 210 रुपये का निवेश हर महीने 60 की उम्र होने तक करना है। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 

4 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Adobe Stock
वहीं अगर आप और आपकी पत्नी दोनों लोग मिलकर इस स्कीम में निवेश करते हैं तो दोनों को 60 की उम्र के बाद हर महीने 5-5 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। आप अपने नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर आसानी से अटल पेंशन योजना में अपना खाता खुलवा सकते हैं। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Adobe Stock
अगर आप 60 की उम्र के बाद की जिंदगी को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करना चाहते हैं, तो अटल पेंशन योजना निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प है। देश में लाखों लोग इस योजना के साथ जुड़कर अपना भविष्य आर्थिक स्तर पर सुरक्षित कर रहे हैं।

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें