फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Pension Yojana: क्या है अटल पेंशन योजना? जानिए स्कीम में आवेदन करते समय किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

Wed, 28 Sep 2022 12:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : istock
Atal Pension Yojana: अपनी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए हम में से अधिकतर लोग काफी पहले से निवेश करने लगते हैं। देश में आज भी ऐसे लोग की संख्या काफी अधिक है, जो निवेश के लिए सुरक्षित विकल्पों की तलाश करते हैं, जहां बाजार जोखिमों के खतरों का सामना न करना पड़े। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना है। देश भर में बड़े पैमाने पर लोग अटल पेंशन योजना में निवेश करना पसंद करते हैं। इस स्कीम में आप 210 रुपये का निवेश करके 60 की उम्र के बाद हर महीने पांच हजार रुपये की पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, अटल पेंशन योजना में आवेदन करने से पहले आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : अमर उजाला
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने से पहले आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं। ऐसे में आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Istock
अगर आप अटल पेंशन योजना में आवेदन करने जा रहे हैं। ऐसे में आपके पास आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पहचान पत्र, स्थाई पते का प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाता पासबुक आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी।

4 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Istock
अटल पेंशन योजना में कोई भी भारतीय नागरिक आवेदन कर सकता है। इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Pixabay
अटल पेंशन योजना में आवदेन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.htm पर विजिट करके आसानी से इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। अटल पेंशन योजना में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत छूट भी मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें