Pan Card: आपके पास कई तरह के दस्तावेज होंगे, जिनमें से एक आपका परमानेंट अकाउंट नंबर यानी पैन कार्ड भी है। बैंक में खाता खुलवाना हो, वित्तीय लेन देन करना हो, लोन लेना हो, आयकर रिटर्न दाखिल करना हो आदि। ऐसे ही नाजाने कितने कामों के लिए पैन कार्ड की जरूरत पड़ती रहती है। लेकिन जितनी पैन कार्ड की महत्वता बड़ी है, उतने ही इससे जुड़े फर्जी मामले भी सामने आए हैं। जहां पर लोगों के साथ पैन कार्ड बनाने के नाम पर ठगी तक हो जाती है। इसलिए ये बेहद जरूरी हो जाता है कि आप जब भी पैन कार्ड बनवाएं, तो हमेशा एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट या कार्यालय से ही बनवाएं। अब अगर आप ये सोच रहे हैं कि जिनके पास पहले से पैन कार्ड है, वो क्या करेंगे? तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको वो तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप जान सकते हैं कि कहीं आपका पैन कार्ड फर्जी तो नहीं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...