फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI: एआई के आने से चली जाएंगी करोड़ों नौकरियां, लेकिन AI से जुड़े इन कोर्स को करने के बाद होगी लाखों में कमाई

Tue, 11 Jul 2023 11:53 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Start Career In AI - फोटो : Istock
How To Start Career In AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नए युग की शुरुआत हो चुकी है। एआई के आने से समाज, राजनीति, जियो-पॉलिटिक्स, रोजगार से लेकर शिक्षा हर एक क्षेत्र प्रभावित होने वाला है। एआई के आने से दुनियाभर में रोजगार के क्षेत्र में बड़ी तेजी से बदलाव आ रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने से भविष्य में बड़े पैमाने पर जॉब्स जा सकती हैं। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। हालांकि, उसी के समानांतर दुनियाभर में बड़े पैमाने पर नई नौकरियां भी आने वाली हैं। ऐसे में समय के इस बदलते परिवेश के साथ आपका बदलना बहुत जरूरी है। अगर आप नहीं बदलते हैं। ऐसे में निकट भविष्य में आपको कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एआई से जुड़े कुछ ऐसे कोर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी पढ़ाई करके आप भविष्य में अच्छी खासी आमदनी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
How To Start Career In AI - फोटो : Istock
अगर आप साइंस स्ट्रीम से 12वीं की बोर्ड परिक्षाओं को पास करते हैं। ऐसे में उसके बाद आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग से जुड़े कोर्सों में पढ़ाई करके अपना करियर बना सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
How To Start Career In AI - फोटो : Istock
अगर आप एआई का कोर्स करना चाहते हैं। ऐसे में आपके पास ग्रेजुएशन के साथ स्टैटिस्टिक्स, प्रोबेबिलिटी थ्योरी, लीनियर अल्जेब्रा, पाइथन प्रग्रामिंग लैंग्वेज की बेसिक जानकारी का होना बहुत जरूरी है। 

4 of 5
How To Start Career In AI - फोटो : Istock
बीटेक, एमटेक, बीएससी आईटी, एमएससी आईटी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंप्यूटर साइंस के ग्रेजुएट स्टुडेंट भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ा कोर्स कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Start Career In AI - फोटो : Istock
एआई कोर्स की खास बात यह है कि इसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ एआई कोर्स के साथ-साथ मशीन लर्निंग के कोर्स भी काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। मशीन लर्निंग के एडवांस कोर्स करके भी आप करियर में अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें