फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI: एआई के जमाने में खुद को ऐसे करें अपग्रेड, जीने से लेकर सोचने तक का बदल जाएगा अंदाज

Wed, 16 Aug 2023 10:49 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Artificial Intelligence - फोटो : Istock
Artificial Intelligence: आज से 10 या 15 साल पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोई साइंस फिक्शन जैसी चीज थी। हालांकि, आज यह फिक्शन यथार्थ में बदल चुका है। इंटरनेट पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कई टूल्स काफी धूम मचा रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने से दुनियाभर में प्रोडक्टिविटी बूम देखने को मिल रहा है। शिक्षा, बिजनेस, राजनीति से लेकर हर एक क्षेत्र में ये एआई टूल्स क्रांतिकारी ढंग से बदलाव ला रहे हैं। ऐसे में आज के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस आधुनिक युग में आपका भी बदलना काफी जरूरी हो गया है। अगर आप भी इस युग में अपने आप को अपग्रेड रखना चाहते हैं। ऐसे में आपके पास टेक्निकल समझ का होना जरूरी है। एआई के जमाने में आपके पास नई टेक्निकल स्किल्स,  अनुकूलन क्षमता और रणनीतिक दृष्टिकोण का होना काफी जरूरी हो गया है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप एआई के जमाने में खुद को अपग्रेड कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Artificial Intelligence - फोटो : Istock
एआई के जमाने में आपका लगातार अपग्रेड रहना काफी जरूरी है क्योंकि एआई का क्षेत्र काफी तेजी से डेवलप हो रहा है। ऐसे में एआई से जुड़े जो नई तकनीकें आ रही हैं। उससे आपको अपडेट रहना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
Artificial Intelligence - फोटो : Istock
अगर आप एआई से जुड़ी नई तकनीक से अपडेट रहना चाहते हैं। ऐसे में एआई से जुड़े नए ट्रेंड और समाचार को जरूर पढ़ें। इसके अलावा उससे जुड़े वर्कशॉप और कॉन्फ्रेंस में भी शामिल हों। 

AI: कितना ही एडवांस हो जाए एआई, लेकिन इस एक सेक्टर में कभी नहीं कर पाएगा इंसानों को पीछे

4 of 5
Artificial Intelligence - फोटो : Istock
अगर आप एआई के जमाने में अच्छी कमाई करना चाहते हैं। ऐसे में आपको प्रोग्रामिंग (पायथन, आर), डेटा विश्लेषण, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, नेचुरल भाषा प्रोसेसिंग जैसी कई नई स्किल्स को सीखना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Artificial Intelligence - फोटो : Istock
एआई एथिक्स को लेकर अभी से ही सवाल शुरू हो गए हैं। आने वाले समय में एआई जितना एडवांस होता जाएगा। उतनी ही उसकी नैतिकता को लेकर चिंताएं खड़ी होंगी। ऐसे में आप जिस एआई टूल का इस्तेमाल कर रहे हैं। उसके नैतिक निहितार्थ को समझना काफी जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें