फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Artificial Intelligence: सरकार ला रही AI चैटबॉट, अब एआई की मदद से किया जाएगा लोगों की शिकायतों को दूर

Tue, 01 Aug 2023 02:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
AI Chatbot In Governance - फोटो : Istock
AI Chatbot In Governance: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नए युग की शुरुआत हो चुकी है। तकनीक की दुनिया में एआई के आगमन से विश्वभर में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जनरेटिव प्री ट्रेन्ड ट्रांसफार्मर की तकनीक के विकास ने इस रफ्तार को काफी तेज कर दिया है। इन दिनों चैटजीपीटी, मिड जर्नी से लेकर कई सारे एआई टूल्स जो वायरल हो रहे हैं। उनके पीछे यही तकनीक काम कर रही है। एआई के आने से देश दुनिया में प्रोडक्टिव पावर काफी बढ़ेगी। ऐसे में यह तकनीक ग्लोबल जीडीपी को रफ्तार देने में एक बड़ी भूमिका निभाने वाली है। अब तो देश दुनिया में तमाम सरकारें भी एआई का इस्तेमाल कर रही हैं। इसमें भारत भी पीछे नहीं है। देश में गोवा सरकार ने एआई चैटबॉट को लाने की योजना बना ली है। गोवा के सूचना एवं तकनीकी मंत्री रोहन खौंटे ने इस बारे में जानकारी दी है कि इस एआई चैटबॉट को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से  - 
विज्ञापन

2 of 5
AI Chatbot In Governance - फोटो : Istock
इस एआई चैटबॉट का इस्तेमाल लोगों की शिकायतों को दूर करने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा कैसे लोगों तक बिना रुकावट और तेजी से विभिन्न सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा सकता है। उसमें भी इसको उपयोग में लाया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
AI Chatbot In Governance - फोटो : Istock
गोवा के मंत्री रोहन खौंटे ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि उनका डिपार्टमेंट जल्द ही इस एआई चैटबॉट को लॉन्च करेगा। लॉन्च होने के बाद यह चैटबॉट ज्यादा बेहतर और प्रभावी ढंग से लोगों की मदद करेगा। 

AI: कितना ही एडवांस हो जाए एआई, नहीं कर सकता मनुष्य की बराबरी, रोबोट्स को इन बातों में पीछे छोड़ देगा इंसान

4 of 5
AI Chatbot In Governance - फोटो : Istock
रोहन खौंटे के मुताबिक शुरुआत में इसका इस्तेमाल टूरिज्म, लोगों की शिकायत को दूर करने और गोवा की ऑनलाइन वेबसाइट पर किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
AI Chatbot In Governance - फोटो : Istock
इस एआई चैटबॉट के आने से लोगों को काफी फायदा मिलेगा। इसके आने के बाद पहले के मुकाबले रिस्पॉन्स रेट काफी अच्छा हो जाएगा। इसके अलावा चैटबॉट की मदद से समस्याओं को जल्द हल करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें