फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: क्या आप बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड और क्या है आवेदन का तरीका? यहां जानें

Wed, 26 Feb 2025 03:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयुष्मान भारत योजना से जुड़ने वाले लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और इसके बाद इस कार्ड से आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Registration Process: आज के समय में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनका इलाज करवाने के लिए हमें न सिर्फ अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है बल्कि, इलाज के लिए मोटी रकम भी चाहिए होती है। ऐसे में गरीब वर्ग और आर्थिक रूप से दिक्कतों से जूझ रहे लोगों के लिए ये बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे ही लोगों को मुफ्त इलाज की सेवा देने के लिए भारत सरकार पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाती है।

फिर इस कार्ड के जरिए कार्डधारक मुफ्त इलाज का लाभ ले सकता है। ऐसे में अगर आप भी आयुष्मान भारत योजना से जुड़कर आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पहले आपको ये चेक करना होगा कि क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। तो चलिए यहां जानते हैं पात्रता से लेकर आयुष्मान कार्ड बनवाने तक के तरीके के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
पहले चेक कर लें आप पात्र हैं या नहीं हैं:-

स्टेप 1
  • आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं तो आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
  • फिर यहां पर जाकर आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है और फिर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें जिस पर आए ओटीपी को भी भर दें
  • फिर आपके सामने स्क्रीन पर एक कैप्चा कोड दिखेगा जिसे यहां दर्ज कर दें
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • फिर आपको लॉगिन करना होता है और आपके सामने दो विकल्प आएंगे जिसमें पहले में अपना राज्य और दूसरे में अपना जिला चुनें
  • अब आपको सर्च करना है जिसके लिए आपको एक दस्तावेज चुनना है जैसे, आप आधार कार्ड चुन सकते हैं
  • फिर अपना आधार कार्ड नंबर भरें और इसके बाद सर्च पर क्लिक करें
  • इसके बाद आप जान पाएंगे कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
  • अगर आप योजना के लिए पात्र हैं तो आपको आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है जो आवेदनकर्ता की पात्रता चेक करते हैं
  • फिर आपके दस्तावेजों को भी वेरिफाई किया जाता है और सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • इसके कुछ समय बाद आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe stock
इन अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज
  • आप जब आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आपको सालाना 5 लाख रुपये की लिमिट मिलती है यानी आयुष्मान कार्ड से आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आप योजना में पंजीकृत सरकारी एवं प्राइवेट अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें