फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: क्या आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं? मिनटों में ऐसे लगा सकते हैं पता

Tue, 25 Mar 2025 03:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Bharat Yojana: क्या आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज चाहते हैं? अगर हां तो आप यहां चेक कर सकते हैं कि क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
Ayushman Card: हम जब भी किसी योजना से जुड़ना चाहते हैं तो पहले उस योजना के बारे में जानते हैं समझते हैं कि ये योजना क्या है? इसके बाद हम इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों को भी जानते हैं। यही नहीं, साथ ही हम ये भी चेक करते हैं कि क्या हम इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं हैं। अगर आप इस योजना के लिए पात्र नहीं होते हैं तो आप आवेदन नहीं कर सकते।

जैसे, अगर आप आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्र नहीं हैं तो आपका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता। जबकि, अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसके बाद आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे ये चेक कर सकते हैं कि क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। आवेदनकर्ता अगली स्लाइड्स में पात्रता के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
पात्रता चेक करने से लेकर आवेदन तक करने का तरीका ये है:-

स्टेप 1
  • आपको सबसे पहले तो योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना हैऑ
  • यहां पर आपको वैसे तो कई ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद अपना मोबाइल नंबर भरें और इस पर जो ओटीपी आएगा उसे दर्ज करें
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2 
  • फिर कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन करें
  • अब आपको पहले अपना राज्य और फिर अपना जिला चुनना होता है
  • इसके बाद सर्च करना है जिसके लिए आधार कार्ड या कोई दूसरा दस्तावेज चुन सकते हैं
  • अगर आधार चुना है तो पहले आधार नंबर भरें और फिर सर्च पर क्लिक कर लें जिसके बाद आप जान पाएंगे कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • अब अगर आप पात्र हैं तो पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है जो आपकी पात्रता चेक करते हैं और आपके दस्तावेजों को भी वेरिफाई करते हैं
  • इसके बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है और कुछ ही समय आयुष्मान कार्ड भी बनकर आ जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?
  • अब जब आपका आयुष्मान कार्ड बन चुका है तो आपको उस अस्पताल में जाना है जो इस योजना में रजिस्टर्ड है
  • यहां पर बने मित्र हेल्प डेस्क पर जाएं और अपना आयुष्मान कार्ड दिखाएं
  • वेरिफिकेशन के बाद आपको मुफ्त इलाज का लाभ दे दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें